फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused not prosecuted, surveillance recovered 130 mobiles

ये है मैनपुरी पुलिस: मुल्जिम न मुकदमा, सर्विलांस ने बरामद किए 130 मोबाइल...एसपी ने पूछा तो दाएं-बाएं देखने लगे

Thu, 09 Jan 2025 12:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 09 Jan 2025 12:56 PM IST
सार

मैनपुरी पुलिस ने चोरी और छिनैती हुए 130 मोबाइल बरामद किए। हैरानी की बात ये रही कि किसी में भी न तो मुल्जिम का पता था और नाहीं मुकदमा का। एसपी ने जब इस बारे में पूछा तो अधीनस्थ एक दूसरे को देखने लगे। 
 

विज्ञापन
Accused not prosecuted, surveillance recovered 130 mobiles
सर्विलाइंस टीम द्वारा बरामद किए गए मोबाइल। संवाद

विस्तार

किसी का मोबाइल छीना गया तो किसी का चोरी हो गया। सभी ने थानों में शिकायत दी। बुधवार को सर्विलांस टीम ने 130 मोबाइल बरामदगी दिखाते हुए शिकायतकर्ताओं को वापस लौटाएं। इस पूरी प्रक्रिया में जब चोर और मुकदमों के बारे में पूछा गया तो सब चुप्पी साध गए। सवाल यह है कि आखिर यह 130 मोबाइल पुलिस ने कहां से और किससे बरामद किए। जिनसे बरामदगी हुई, उन पर मुकदमा क्यों नहीं दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को एसपी विनोद कुमार की ओर से सर्विलांस टीम द्वारा बरामद 130 मोबाइल को उपभोक्ताओं को वापस लौटाए। मोबाइल पाने वालों के लिए ये बेहद खुशी की बात थी। सर्विलांस टीम भी अपनी पीठ थपथपा रही है। 
विज्ञापन


मगर, पुलिस से जब बरामदगी और आरोपियों के संंबंध में सवाल हुए अधिकारी भी बातों को दाएं-बाएं करने लगे। सवाल उठे कि इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल मिले हैं तो जाहिर सी बात है कि आपराधिक मुकदमा भी होना चाहिए, लेकिन मुकदमों के नाम पर खाता शून्य ही है। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता चोरी, गुम मोबाइल को ढूंढना होती है। वहीं, सर्विलांस टीम सवालों बचती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed