{"_id":"60a5eb21a205436ab549b85e","slug":"accused-made-obscene-photos-of-the-victim-viral-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दुष्कर्म के मामले में समझौता नहीं किया तो आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दुष्कर्म के मामले में समझौता नहीं किया तो आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो किए वायरल
Fri, 21 May 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 May 2021 12:07 AM IST
सार
पीड़ित युवती ने थाना एत्माद्दौला में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में दुष्कर्म के केस में राजीनामा नहीं करने पर आरोपी ने पीड़ित युवती के आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है। पीड़ित युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली युवती के अनुसार उसके साथ दिसंबर 2020 में अलीगढ़ के गांव देवसैनी निवासी मनीष कुमार ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने मार्च में उसके खिलाफ वहां के महिला थाना में मुदकमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
आरोपी मनीष के पास युवती के कुछ फोटो भी थे, जो कि उसने मोबाइल से लिए थे। युवती का आरोप है कि आरोपी सहित उसके साथी संतोष और निरोत्तम राजीनामा का दबाव बना रहे थे। मना करने पर मनीष ने उसके फोटो को किसी और के साथ जोड़कर वायरल कर दिए।
विज्ञापन
युवती का कहना है कि उसने थाना एत्माद्दौला में 16 मई को आरोपी के खिलाफ शिकायत की, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। एसएसपी से शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
इस संबंध में थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी का कहना है कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।