{"_id":"5d31776a8ebc3e6cdf2c8b03","slug":"accused-escaped-from-rajasthan-police-custody-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में राजस्थान पुलिस को चकमा देकर भागा अभियुक्त, मैनपुरी से किया था गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा में राजस्थान पुलिस को चकमा देकर भागा अभियुक्त, मैनपुरी से किया था गिरफ्तार
Fri, 19 Jul 2019 03:20 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Jul 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी गाड़ी और पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में शुक्रवार को झरना नाले के पास एक अभियुक्त राजस्थान पुलिस को चकमा देकर भाग गया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने खूब पसीना बहाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने थाना एत्माद्दौला में अभियुक्त के भागने की शिकायत दी है।
राजस्थान पुलिस ने गुरुवार रात मैनपुरी की थाना एलाऊ पुलिस की मदद से आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार किया था। उस पर चोरी का आरोप है। शुक्रवार की सुबह पुलिस टीम आरोपी गुड्डू को लेकर कार से जयपुर जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने टॉयलेट करने के बहाने गाड़ी रोकने को कहा।
एत्माद्दौला क्षेत्र के झरना नाले के पास पुलिस ने कार रोक दी। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को नीचे उतारा। इसी दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी जंगल की ओर भाग गया। झरना नाले के आसपास घने पेड़ हैं। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।