फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused entered house and shot young man in chest In Mainpuri then fled

UP News: घर में घुसकर युवक के सीने में मारी गोली, आरोपी फरार... घर में मची चीख पुकार

Thu, 05 Sep 2024 08:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 08:56 AM IST
सार

मैनपुरी में आरोपियों ने घर में घुसकर युवक के सीने में गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना के घर में चीख पुकार मच गई। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
accused entered house and shot young man in chest In Mainpuri then fled
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की रात घर में घुसे आरोपियों ने युवक के सीने में गोली मार दी। उसे मरा हुआ समझकर आरोपी वहां से भाग गए। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना औंछा थाना क्षेत्र के गांव महलोई की है। गांव निवासी अनूप कुमार बुधवार की रात करीब 10 बजे तिराहा पर खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था। तभी गांव निवासी सौरव और गौरव वहां आए और पुराने विवाद को लेकर झगड़ा करने लगे। गोली चला दी लेकिन अनूप बज गया। वह भाग कर घर में घुस गया। आरोपी पीछे-पीछे घर में घुस गए। उन्होंने अनूप को गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली अनूप के सीने में लगी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी उसे मरा हुआ समझकर वहां से भाग गए। परिजन गंभीर हालत में घायल अनूप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। भाई अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed