फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused attacked on BJP leader after complained of theft of electricity

Agra: बिजली चोरी की शिकायत करने पर बुरे फंसे भाजपा नेता, आरोपियों ने बोला हमला, कर दी फायरिंग

Thu, 09 Jun 2022 09:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 09:35 PM IST
सार

बिजली चोरी की शिकायत करना भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के महंगा पड़ गया। आरोपियों ने भाजपा नेता पर हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट करने के बाद फायरिंग की गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
Accused attacked on BJP leader after complained of theft of electricity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा में थाना लोहामंडी के नोबस्ता में बिजली चोरी की शिकायत पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के गोपेश्वर मंडल के अध्यक्ष वसीम खान पर हमला बोल दिया गया। उनसे मारपीट के बाद फायरिंग की गई। इसमें वो बाल-बाल बच गए। मामले की जानकारी पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल थाने पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


नोबस्ता निवासी वसीम खान ने बताया कि मोहल्ले के आमीन और सलीम आदि के परिजन टोरंट की लाइन से बिजली चोरी कर रहे थे। उन्होंने विरोध किया। इसकी शिकायत कर दी, जिस पर अवैध केबल को काट दिया गया। इससे रंजिश मानकर बुधवार शाम को आरोपियों ने गालीगलौज कर दी। 75 वर्षीय दादी गोला को धक्का दे दिया, जिससे उनके सिर में चोट लग गई।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने थाने में शिकायत की। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। 

पैदल आते समय हुआ हमला  

आरोप है कि वो शिकायत करने के बाद पैदल घर आ रहे थे। रास्ते में आदिल, अहसान, राहुल, सनी सहित आठ-दस लोगों ने पकड़ लिया। मारपीट कर दी। इस दौरान फायरिंग भी की। वह किसी तरह बचकर घर पहुंचे। पुलिस से शिकायत की। घटना की जानकारी पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल थाना लोहामंडी पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई के लिए कहा। इस पर पुलिस ने जानलेवा हमला, मारपीट और गालीगलौज की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए लगाई गई पुलिस टीम 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। सनी उर्फ टोंटा और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार सुबह दोनों को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed