आगरा में हत्या का खुलासा: कुकर्म के बाद ब्लेड से काटा था नौ वर्षीय बालक का गला, आरोपी गिरफ्तार
न्यू आगरा क्षेत्र का रहने वाला बालक शनिवार दोपहर 12 बजे बाहर खेलने की कहकर घर से निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। शाम को उसकी लाश जंगल में पड़ी मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ कुकर्म किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग पर वन विभाग के जंगल में 29 मई को नौ साल के बालक की हत्या मोहल्ले के ही युवक ने कुकर्म के बाद की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बालक को चॉकलेट खिलाने का लालच देकर जंगल में ले गया। उसके शिकायत करने की कहने पर ब्लेड से गला रेत दिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त ब्लेड, आरोपी के पहने हुए कपड़े और मृतक का लॉकेट बरामद किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई थी। इस मामले में मृतक की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि बालक की मां ने तीन शादी की थी। बालक दूसरे पति का बेटा था। महिला ने अपने तीसरे पति पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मगर, महिला के पति का हाथ सामने नहीं आया। पुलिस को विवेचना में पता चला कि नगला बूढ़ी में रहने वाले 19 वर्षीय सचिन का हत्या में हाथ है। पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने घटना करना कबूल लिया।
शिकायत करने की कहने पर मार डाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि घटना वाले दिन सचिन वन विभाग के जंगल में टीले पर बैठा था। तभी बालक निकलकर जा रहा था। उसने बालक को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने पास बुला लिया। वह उसे जंगल में अंदर की तरफ लेकर चला गया। उसके साथ कुकर्म किया। बालक ने विरोध किया। वह शिकायत करने की कहने लगा। पकड़ने जाने के डर से सचिन ने ब्लेड से बालक का गला रेत दिया।
पुलिस को मोहल्ले के लोगों से ही मिली जानकारी
घटना के खुलासे के लिए सीओ हरीपर्वत दीक्षा सिंह, थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान सहित पुलिस टीम लगी थी। पुलिस को अंदेशा था कि हत्याकांड को मोहल्ले के ही युवक ने अंजाम दिया है। छानबीन में पता चला कि सचिन मोहल्ले के एक युवक से मिला था। उससे हत्याकांड के बारे में बात की थी। मगर, युवक कुछ समझ नहीं पाया। उसे लगा कि वह गलत बोल रहा है।
बाद में बालक का शव मिला तो उसे हत्याकांड की जानकारी हुई। युवक ने अपने मोहल्ले के कुछ दोस्तों को बताया। यह बात मोहल्ले में फैल गई। सिपाहियों तक यह बात पहुंच गई। उन्होंने पहले युवक को खोजा। इसके बाद सचिन के घर तक पहुंच गई। सचिन घर पर नहीं मिला। इस पर उसकी मां को पकड़ लाई। बाद में उसके रिश्तेदारों को भी उठा लिया। इससे सचिन भागने की तैयारी करने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया।