फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused arrested for kidnapping one year old girl in agra

आगरा: महिला से शादी करने के लिए उसकी की नातिन को किया अगवा, आरोपी युवक गिरफ्तार

Tue, 20 Apr 2021 12:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Apr 2021 12:20 PM IST
सार

आगरा में महिला से एकतरफा प्यार में युवक ने उसकी नातिन को अगवा कर लिया। इसके बाद महिला पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
accused arrested for kidnapping one year old girl in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

न्यू आगरा क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले युवक ने परिचित महिला से शादी करने के लिए उसकी एक साल की नातिन को अगवा कर लिया। इसके बाद महिला और परिवार पर शादी का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर बच्ची को सड़क पर फेंकने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने 16 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन


थाना डौकी के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के मुताबिक, महिला मजदूरी करती है। उसकी बेटी और दामाद डौकी क्षेत्र में रहते हैं। दामाद भी मजदूरी करता है। उनकी एक साल की बेटी है। महिला की झोपड़ी के बराबर में राजा नाम का व्यक्ति रहता है। वह मूलरूप से बिहार के मोतिहार जिला स्थित थाना सिधौली के मोहल्ला कर्मा का रहने वाला है। 
विज्ञापन


महिला के दिल्ली जाने पर रची साजिश
महिला से उसकी मित्रता थी। महिला के बेटी-दामाद से भी मिलने आया करता था। राजा महिला से एकतरफा प्यार करने लगा। उसने शादी करने को कहा, लेकिन महिला ने मना कर दिया। राजा ने उस पर दबाव बनाया तो यहां बाईपास पर स्थित झुग्गी झोपड़ी छोड़कर दिल्ली में जाकर रहने लगी। इस पर राजा ने साजिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह राजा महिला की बेटी के घर पर पहुंचा। कुछ देर रुकने और खाना खाने के बाद उनकी एक साल की बेटी को खिलाने के बहाने लेकर चला गया। एक घंटा बीतने के बाद भी नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच राजा ने बच्ची की नानी और परिवार के लोगों को फोन किया। 

नातिन को लौटाने के लिए महिला से शादी की शर्त रख दी। इंकार पर उसे सड़क पर फेंकने की धमकी दी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की। राजा को सोमवार को डौकी के समोगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची सकुशल है।


श्रीकृष्ण जन्मभूमि: याचिकाकर्ता का दावा- औरंगजेब ने तुड़वाया था मंदिर, मांग- मस्जिद में कराई जाए खोदाई

यूपी: कोरोना संक्रमण से कासगंज के एएसपी की पत्नी का निधन, नोएडा में चल रहा था इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed