फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused arrested for cheating in the name of job

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:40 PM IST
सार

सिढ़पुरा थाना पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक वांछित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सिढ़पुरा के इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Accused arrested for cheating in the name of job

विस्तार

कासगंज। सिढ़पुरा थाना पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक वांछित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना सिढ़पुरा में जितेंद्र सोलंकी ने 5 मई को धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आरोपियों ने काफी लोगों के संग नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी किया है। गिरोह के लोग 3500 रुपये की जमानत राशि लेकर 35000 रुपये प्रतिमाह का वेतन वाली नौकरी दिलाने का वादा कर उन्हें फर्जी आईडी और नियुक्ति पत्र जारी किए थे। धोखाधड़ी के इस आरोप में गुलनाज प्रशिक्षण संस्थान के संचालक अकरम सिद्दकी निवासी मोहल्ला पंतनगर सिढ़पुरा को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेजा। इस मामले में अन्य लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है। जांच पड़ताल में अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सिढ़पुरा के इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। इस मामले में दो आरोपी सलमान सिद्दकी एवं मुकेश भारद्वाज को कुछ दिन पहले गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही अन्य वांछित आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed