फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused acquitted of murder

Agra News: हत्याकांड से आरोपी बरी

Wed, 10 Jul 2024 06:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 Jul 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
Accused acquitted of murder
हत्याकांड से आरोपी बरी
विज्ञापन

मैनपुरी। थाना किशनी के कुसमरा में 19 साल पहले बेवर रोड पर अशोक दीक्षित की हुई हत्या में आरोपी बनाए गए योगेश मिश्रा को स्पेशल जज ईसी एक्ट जयप्रकाश ने बरी कर दिया है। योगेश इस समय आगरा की जेल में बंद चल रहे हैं।

कुसमरा में 23 अप्रैल 2005 को बेवर रोड पर अशोक दीक्षित की हत्या कर दी गई थी। उनके भाई रतनेश दीक्षित ने गणेश मिश्रा, योगेश मिश्रा, अजय उर्फ बंटी, रघुराज, अजीत उर्फ सुल्ताना, गुडडन दुबे, रजनीकांत दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और सीबीसीआईडी ने जांच में योगेश और रजनीकांत का नाम निकाल दिया था। स्पेशल जज ईसी एक्ट ने दोेनों को धारा 319 में तलब किया था। योगेश इस समय आगरा की जेल में बंद हैं। मुकदमे की सुनवाई के बाद बुधवार को स्पेशल जज ईसी एक्ट जयप्रकाश ने गवाही के आधार पर योगेश मिश्रा को अशोक दीक्षित की हत्या के आरोप से बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed