फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

कंटेनर की टक्कर से कार डिवाइड पर चढ़ी व डीजल टैंकर खेत में गिरा

Tue, 20 Oct 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
accident
टूंडला आगरा हाइवे पर खेत में गिरा डीजल से भरे टैंकर से डीजल भरते लोग - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। आगरा हाईवे पर एक कंटेनर अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। कैंटर की टक्कर से कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद कैंटर पीछे आ रहे तेल टैंकर में साइड मारते हुए ढाबे में घुस गया। हादसे के बाद डीजल से भरा टैंकर करीब 20 फीट नीचे खेत में जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

आगरा हाईवे पर एफएच चौकी के सामने बैरियर लगाकर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी आगरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर लगते ही कार सड़क के बीच स्थित डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद अनियंत्रित कैंटर की साइड लगने से पीछे आ रहा डीजल से भरा टैंकर खेत में जा गिरा। इधर, कंटेनर हाईवे स्थित ढाबे में घुस गया। इधर, कंटेनर को आता देखकर ढाबे पर मौजूद लोगों ने किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। कार चालक सनी निवासी मैनपुरी ने बताया कि चेकिंग के दौरान वे जाम में खड़े थे। तभी पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

टैंकर से निकल रहे डीजल को भरने में जुटे रहे लोग
टूंडला। कैंटर की साइड लगने से खेत में गिरे टैंकर में डीजल रिसने लगा। जानकारी पर आसपास के लोग जान की परवाह किए बिना बाल्टी, कैन आदि से डीजल भरने में जुट गए। पुलिस ने लोगों को हटाते हुए अनहोनी की आशंका पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर टैंकर फट जाता तो होता गंभीर हादसा
टूंडला। आगरा हाइवे पर कैंटर की साइड लगने से डीजल टैंकर करीब 20 फीट नीचे खेतों में गिरा और कैंटर ढाबे में घुसा देख लोगों की रूह कांप गई। करीब 20 फीट ऊंची ओवरब्रिज की ढलान से पलटते हुए गिरे टैंकर से सैकड़ों लीटर डीजल खेत में बह गया। अगर घटना के दौरान रगड़ से चिंगारी भी निकलती तो गंभीर हादसा होता।

हाइवे पर जिस तरह घटना हुई उससे गंभीर हादसा भी हो सकता था। गनीमत रही डीजल टैंकर कई रगड़ खाने के बावजूद उसमें आग नहीं लगी। अगर टैंकर में आग लगती तो हाइवे पर चेकिंग के दौरान खड़े वाहन भी डीजल टैंकर की चपेट में आ जाते। इतना ही नहीं वहां मौजूद पुलिस फोर्स व राहगीर भी नहीं बच पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed