{"_id":"5e02ed208ebc3e87ca32f124","slug":"accident-on-yamuna-express-way-due-to-fog-five-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में एक्सप्रेसवे पर टकराए आधा दर्जन से अधिक वाहन, दृश्यता शून्य के चलते हुए हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में एक्सप्रेसवे पर टकराए आधा दर्जन से अधिक वाहन, दृश्यता शून्य के चलते हुए हादसे
Wed, 25 Dec 2019 05:54 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 25 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर टकराए आधा दर्जन से अधिक वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे में छह वाहन एक दूसरे से टकरा गए। गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई। बुधवार तड़के ढाई बजे आगरा से एक डीसीएम टोयोटा अमरूद लेकर दिल्ली मंडी जा रही थी।
ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस के दरोगा ने फेरीवाला बनकर सड़क पर बेचे केले, चौंकाने वाली है वजह, देखें तस्वीरें
नौहझील थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 76 के निकट अनियंत्रित होकर डीसीएम टोयोटा पलट गई। अमरूद सड़क पर बिखर गए। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को हटाने पुलिस मौके पर पहुंची भी नहीं थी कि इतने में पीछे से आ रही एक स्लीपर कोच बस पलटी गाड़ी से टकरा गई। बस में अधिकांश सवारियां सो रही थीं। जोर का झटका लगते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कब तक 'निर्भया': दुष्कर्म के बाद आरोपी ने की थी हैवानियत की हद पार, अधिक खून बहने से गई जान

उसके पीछे एक कार, फिर एक स्लीपर कोच बस, कार और उसके बाद एक बस टकरा गई। इसमें एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को जेपी ग्रुप की एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर पीआरवी 1877, ईको टोल चौकी पुलिस, नौहझील पुलिस एवं जेपी ग्रुप का राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गया।
वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। टोल चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि हादसे में तांगे वाली गली पटेल नगर मध्य दिल्ली निवासी मदन लाल व एक अन्य महिला घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज गया है। मदन लाल डीसीएम टोयोटा का मालिक है।