राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा: एटा में कैंटर से भिड़ी रोडवेज बस, नौ यात्री घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात ये हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के तत्परता दिखाते हुए जिला अस्पताल भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात बड़ा हादसा हो गया। राजमार्ग पर खड़े कैंटर से रोडवेज बस टकरा गई। हादसा इतना भीषण था, कि रोडवेज बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चार लोगों की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया है।
यहां हुआ हादसा
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव पुठिया के पास शनिवार की रात करीब 11:00 बजे रोडवेज बस खड़े कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में विभिन्न जगहों के 9 यात्री घायल हो गए। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। चार घायलों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। वहीं कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सुबह घायलों का हाल जानने के लिए मेडिकल कॉलेज में एडीएम अलोक कुमार पहुंचे।