फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident on Jaipur Highway Bus Trailer and Max Collide in Dense Fog One Killed 14 Injured

यूपी में कोहरे का कहर: आगरा-जयपुर हाईवे पर छह वाहन आपस में टकराए, एक की मौत; 14 लोग घायल

Sat, 04 Jan 2025 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Jan 2025 12:14 PM IST
सार

Agra Accident: घने कोहरे की वजह से आगरा- जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में बस, ट्रेलर और मैक्स आपस में टकरा गए। बस सवार एक यात्रीकी मौत हो गई, जबकि एक दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Accident on Jaipur Highway Bus Trailer and Max Collide in Dense Fog One Killed 14 Injured
बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के किरावली क्षेत्र में आधी रात जयपुर हाईवे पर घने कोहरे के कारण महुअर पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना किरावली क्षेत्र में हुए इस हादसे में यात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकरा गई। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही लोडिंग मैक्स बस में जा घुसी। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सात घायलों की स्थित गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन




बताया जा रहा है रात करीब दो बजे घने कोहरे के कारण हाईवे पर दृश्यता बेहद कम थी, जिससे बस चालक को आगे का ट्रेलर नजर नहीं आया। बस सीधे ट्रेलर में जा घुसी। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही लोडिंग मैक्स भी समय रहते नहीं रुक सकी और बस से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना किरावली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया।
विज्ञापन


कुछ घायलों को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया है। अशोक पुत्र मिश्रीलाल और हनुमान पुत्र काजोमल पीछे से मैक्स के भिडंत में मैक्स में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों के मदद से पुलिस एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की सूची:
1. शरीफा पत्नी पिशु, निवासी – शंकर नगर, जिला बलरामपुर
2. फातिमा (35), पत्नी महताब, निवासी – बलरामपुर
3. रुसिदा
4. वंदशा
5. सुमन (25), पत्नी रामसागर, निवासी – जिला श्री बस्ती
6. पंकज, पुत्र रामसागर, निवासी – श्री बस्ती
7. नसरीन (16), पुत्री इस्तियाक
8. दौलतराम (48), पुत्र लोगश्री, निवासी – बिहार, राजस्थान
9. नरेंद्र (45), पुत्र बूम सिंह, निवासी – राजस्थान
10. पंकज (28), पुत्र सागर, निवासी – रिसैया, जिला बहराइच
11. सुमन (24), पुत्री रामसागर, निवासी – रिसैया, जिला बहराइच
12. रामनिवास (25), पुत्र चेतराम, निवासी – रिसैया, जिला बहराइच
13. अशोक (30), पुत्र मिश्रीलाल, निवासी – माधवपुर, राजस्थान 
14. हनुमान (33), पुत्र काजोमल, निवासी – बर्कंडी, राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed