फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident on Expressway car kept dragging the dead body for 12 kms

एक्सप्रेस वे पर हादसा: 12 किलोमीटर तक शव को घसीटती रही कार, मंजर देख कांप गए लोग

Tue, 07 Feb 2023 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 11:40 AM IST
सार

कार चालक को पता ही नहीं चला कि गाड़ी के नीचे किसी का शव फंसा हुआ है। जब कार टोल कटाने के लिए प्लाजा पर रुकी, तो वहां तैनात गार्ड ने शव को देखा।

विज्ञापन
Accident on Expressway car kept dragging the dead body for 12 kms
कार के नीचे फंसी लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के मांट में यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन -12 के समीप गार्ड ने कार के नीचे फंसे शव को घिसटता हुआ देखा। टोल प्लाजा के पास जब कार पहुंची, तो जानकारी हो सकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


आगरा से नोयडा की तरफ जा रही कार के नीचे युवक की लाश फंसी हुई थी। कार अपनी गति से दौड़ रही थी, इस बीच चालक को पता ही नहीं चला कि कोई लाश गाड़ी में फंसी हुई घिसट रही है। कार जब टोल प्लाजा जाबरा पर रुकी तो सुरक्षा गार्ड को शव फंसा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। टोल चौकी प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और हादसा किस जगह हुआ यह भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed