फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident on Agra-Lucknow Expressway Mini bus collided with culvert one death and dozen injured

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा: पुलिया से टकराई मिनी बस, एक यात्री की मौत, दर्जनभर घायल 

Fri, 08 Apr 2022 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 09:28 AM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज तड़के बड़ा हादसा हो गया। मिनी बस पुलिया से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोगों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन
Accident on Agra-Lucknow Expressway Mini bus collided with culvert one death and dozen injured
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। नेपाल से जयपुर जा रही मिनी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार तड़के 03.25 बजे पुलिया से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में सूरज पुत्र तिल बहादुर निवासी नेपाल अत्यंत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल ही बस सवार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजना शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन


बताया गया है चालक को झपकी आने से मिनी बस पुलिया में टकरा गई। इस हादसे में केशव पांडे पुत्र पुनाराम पांडे, शिव स्वाली पुत्र कृष्ण स्वाली, संजय पुत्र जीत बहादुर, रुचिता पुत्री प्रेम बहादुर, रवि पुत्र सुजन, पवित्रा पुत्री हीम लान , प्रमिला पुत्र काजी मान, सानिया पुत्री विष्णु घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस  के द्वारा एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया।
विज्ञापन


इनके अलावा राधा पत्नी सुनील निवासी चांदपोल जयपुर, रमेश पुत्र विष्णु निवासी मालवीय नगर जयपुर, रवि खत्री पुत्र लाल बहादुर निवासी भरतपुर नेपाल, किशोर शर्मा पुत्र मोतीलाल शर्मा निवासी भरतपुर नेपाल, मोहन कान्डेल पुत्र हेमराज कांडेल निवासी भरतपुर नेपाल,  कुमारी विश्वेता, कुमारी विश्वी पुत्रियां सुनील निवासी ग्राम चांदपुर जयपुर, गंगा देवी पत्नी लाल बहादुर निवासी राम साहब काठमांडू नेपाल, जमुना पत्नी भीम बहादुर निवासी जयपुर, धन बहादुर पुत्र लाल बहादुर निवासी काठमांडू नेपाल मामूली रूप से चौटिल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद इन सभी को सामान सहित गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed