फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident On Agra Lucknow Express Way Trolla Bus Clashed One Died

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर, ट्रॉला बस से भिड़ा, एक की मौत, कई घायल

Tue, 23 Jun 2020 09:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Jun 2020 09:29 AM IST
सार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में ट्रोला के खलासी की मौत

विज्ञापन
Accident On Agra Lucknow Express Way Trolla Bus Clashed One Died
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद पहुंची यूपीडीडा की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डौकी थाना क्षेत्र में 14वें माइलस्टोन पर रविवार की देर रात लखनऊ की ओर से आ रहा ट्रोला अनियंत्रित होकर डिवाइडर और दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस से टकराने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


हादसे में ट्रोला के खलासी की मौत हो गई। जबकि ट्रोला चालक और बस की 15 सवारियां घायल हो गईं। हादसे की आवाज पर समीपवर्ती गांव के लोग जुट गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


चिंताजनक : अनलॉक में दो गुनी मौत, रिकवरी रेट भी घटा, एक तिहाई मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ की ओर से आ रहा ट्रोला रविवार की रात करीब दो बजे एक्सप्रेसवे के 14वें माइलस्टोन नगला बेहड़ गांव के समीप पहुंचा, तो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ दूसरी लाइन में चला गया। जहां सामने से दिल्ली से गोरखपुर जा रही प्राइवेट बस से टकराने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरा।

हादसे में ट्रोला के खलासी की मौत हो गई। जिसकी शनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं बस में ड्राइवर, परिचालक समेत 40 सवारियां थी। जिसमें से हरीश यादव, चंद्रिका, अनिल कुमार, नंदिनी ,पूनम, फूलमान, मंजू यादव, पूनम, सीटू ,बृजेश, धर्मा देवी ,जनार्दन, सूरज ,विजय, शीलू चौधरी आदि 15 सवारियां और ट्रोला चालक मोहन निवासी औरैया घायल हो गया। बस की सवारियां गोरखपुर और उसके आसपास के जनपदों के हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed