{"_id":"60007b5f8ebc3e32921af559","slug":"accident-mainpuri-news-agr4764278134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
14एमएनपी-05-मृतक प्रदीप कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली। जीटी रोड पर बुधवार देर शाम भोगांव से घर लौट रहे गांव कुंवरपुर निवासी बाइक सवार दो युवकों को कृषि मंडी के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे ने जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा निवासी 22 वर्षीय प्रवीन कुमार पुत्र जसकरन और उसका दोस्त 21 वर्षीय अनुज पुत्र ताराचंद्र दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। करीब एक माह पूर्व दोनों गांव आए थे। बुधवार को वह किसी काम से भोगांव गए थे। शाम करीब सात बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर कृषि मंडी के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए।
पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, वहां चिकित्सकों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। प्रवीन को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। रास्ते में भी दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की रिपोर्ट प्रवीन के भाई रामलखन ने दर्ज कराई है। दोनों के घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
मार्च में होनी थी दोनों की शादी
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अनुज और प्रवीन अच्छे दोस्त थे। साथ ही दोनों दिल्ली में नौकरी कर रहे थे। करीब एक माह पूर्व परिजनों ने दोनों की शादी तय करने के लिए घर बुलाया था। आठ मार्च को अनुज की शादी छिबरामऊ के गांव कल्यानपुर निवासी युवती के साथ होना तय हुई थी। 15 मार्च को प्रवीन की शादी ऊसराहार इटावा के के गांव भरतिया निवासी युवती से होनी थी। दोनों शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन हादसे में दोनों की जान चली गई।

14एमएनपी-04-मृतक अनुज कुमार का फाइल फोटो- फोटो : MAINPURI