फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

उस्मानपुर मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत

Thu, 07 Jan 2021 06:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
accident
भोगांव में सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत के बाद जांच करते सीओ - फोटो : MAINPURI
भोगांव। गांव उस्मानपुर मोड़ के पास बुधवार की रात ड्यूटी से वापस लौट रहे होमगार्ड को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बृहस्पतिवार की सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महुआहार निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र रतीराम होमगार्ड था। उसकी ड्यूटी अभी थाने में चल रही थी। पुलिस के अनुसार बुधवार की रात ड्यूटी खत्म करके वह उस्मानपुर निवासी एक साथी को बैठाकर घर के लिए निकल दिया। देर रात करीब 10 बजे दोस्त को गांव छोड़ने के बाद वह बाइक से घर की ओर चल दिया।
विज्ञापन

तभी उस्मानपुर मोड़ के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सड़क के नीचे उतरने के बाद सरसों के खेत में चली गई। सिर व नाक में गंभीर चोट लगने की वजह से राजेंद्र की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह मार्ग से गुजरे ग्रामीणों ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मृतक परिजनों को जानकारी दी। हादसे की रिपोर्ट मृतक के भाई सुभाष ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed