{"_id":"5fd654cf8ebc3e3b8c4ea612","slug":"accident-mainpuri-news-agr471844063","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाहल में पलटा टेंपो, छह लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाहल में पलटा टेंपो, छह लोग हुए घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल (मैनपुरी)। गांव गढ़िया के पास रविवार शाम एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। सभी एक रिश्तेदारी में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
जनपद इटावा के बलरई थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रामधन निवासी श्याम बाबू रविवार को परिवार के लोगों के साथ टेंपो से थाना क्षेत्र के गांव नगला शोभा आ रहे थे। यहां उनकी रिश्तेदारी में तेरहवीं का कार्यक्रम था। दिहुली-बरनाहल मार्ग पर गांव गढ़िया के पास अचानक टेंपो का टायर फट गया और टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे मेें श्याम बाबू, सतीश चंद्र, अक्षय कुमार, श्रीकृष्ण, विपिन कुमार, शीलू और कुलदीप घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल श्यामबाबू, सतीश और अक्षय को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
-