{"_id":"5f5fa7508ebc3e57be553386","slug":"accident-mainpuri-news-agr4592867190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव लालपुर में चोरों ने दो घरों में लगाया नकब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव लालपुर में चोरों ने दो घरों में लगाया नकब
विज्ञापन
लालपुर सगौनी में नकब लगाकर की गई चोरी
- फोटो : MAINPURI
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में रविवार की रात चोरों ने दो घरों में नकब लगाया। एक घर से हजारों की नकदी व सामान पार कर दिया। हालांकि दूसरे घर में लोगों के जाग जाने के कारण चोरी नहीं कर पाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर जरूर तथ्य जुटाए।
थाना क्षेत्र के गांव लालपुर सगौनी निवासी राजेंद्र सिंह रविवार रात बिजली चली जाने के बाद घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई डाल कर सो गए थे। रात में किसी समय चोर घर के पिछले हिस्से में नकब लगाकर एक कमरे में दाखिल हो गए। वहां रखे बक्से में रखे और अलमारी से हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया।
सोमवार सुबह जागने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची कीरतपुर चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गृहस्वामी ने बताया कि चोर करीब 32 हजार रुपये, दो जोड़ी पायल, पीतल के बर्तन, साड़ियां आदि सामान चोरी कर ले गए। रविवार की रात ही चोरों ने गांव निवासी कप्तान सिंह के घर में भी नकब लगाया, लेकिन लोगों के जाग जाने के कारण चोरी नहीं कर सके। सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किए जाने की बात कही है।