{"_id":"5f5fa74b8ebc3efbc85d9352","slug":"accident-mainpuri-news-agr4592864197","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनी निवासी ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनी निवासी ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
राजीव का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
किशनी। थाना किशनी क्षेत्र के गांव हिंदूपुर निवासी 24 वर्षीय ट्रक चालक राजीव यादव सोमवार सुबह जनपद इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में सरसईनावर डुढहा संपर्क मार्ग पर गंभीर हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुुंची पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना को लेकर थाना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर ही युवक के दोनों पैर टूटे हुए थे। शरीर से काफी खून निकल रहा था। गांव में चर्चा है कि घटनास्थल के पास ही एक गांव निवासी एक युवती के गायब होने के मामले में उसका नाम आया था। राजीव के भाई बृजवीर यादव ने हत्या की आशंका जताई है।
उनका कहना था कि किसी महिला से संबंध को लेकर धमकी मिल रही थी। रविवार शाम राजीव सरसईनावर जाने की बात कहकर निकला था। इटावा पुलिस ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने भरे। इटावा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद