{"_id":"5f2568c78ebc3e637b03eada","slug":"accident-mainpuri-news-agr4530132148","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर वृद्धा की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरकर वृद्धा की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव नेकापुर में शुक्रवार की शाम एक वृद्धा की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पड़ोस के नामजद लोगों पर रंजिश के चलते धक्का देने का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
थाना क्षेत्र के गांव नेकापुर निवासी 60 वर्षीय नारायण देवी पत्नी विजय सिंह शुक्रवार की शाम करीब चार बजे छत पर थीं।
अचानक वह छत से नीचे गिर गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कुछ दिन पूर्व पानी को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोस के रहने वाले नामजद लोगों ने वृद्धा की पिटाई कर दी थी। विवाद के चलते ही नामजद लोग रंजिश मान रहे थे। उन्हीं लोगों ने छत से धक्का दिया है। वहीं कुछ लोगों ने छत से गिरने की वजह करंट लगना बताया। पुलिस भी घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेयी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।