{"_id":"5efdd13b8ebc3e42dc3a43e0","slug":"accident-mainpuri-news-agr4486407105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आए बाइक सवार सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आए बाइक सवार सगे भाइयों की मौत
विज्ञापन
02एमएनपी-04-भोगांव सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भोगांव मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक पर सवार दो सगे भाइयों को पीछे से आ रही कार ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी 55 वर्षीय रामनिवास पांडेय बृहस्पतिवार को छोटे भाई 42 वर्षीय संजय पांडेय के साथ एसडीएम कोर्ट गए थे। वहां आठ दिन पूर्व हुए एक झगड़े के मामले में जमानत कराने के बाद दोनों बाइक से मैनपुरी आ रहे थे। बाइक जब कोतवाली क्षेत्र में मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर डीएम आवास के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चालक कार को लेकर मौके से भाग गया।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाने के साथ ही परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
भाई ने लगाया हत्या का आरोप
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतकों के भाई ब्रह्म पांडेय ने विपक्षियों पर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि आठ दिन पूर्व हुए झगड़े में बेवर पुलिस द्वारा शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। बृहस्पतिवार को मामले में जमानत कराने के बाद भाई शहर आ रहे थे। यह कोई हादसा नहीं है बल्कि विपक्षियों ने ही एक साजिश के तहत हत्या करवाई है।
वर्जन
स तरह का आरोप अभी तक सामने नहीं आया है। यदि कोई तहरीर दी जाएगी तो उसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
भानु प्रताप, इंस्पेक्टर कोतवाली