{"_id":"5efc77f78ebc3e43171de4d1","slug":"accident-mainpuri-news-agr448496325","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को टक्कर लगने के बाद युवकों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को टक्कर लगने के बाद युवकों से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव जिलही में सड़क किनारे जा रही एक महिला बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। ग्रामीणों ने बाइक सवारों को पकड़कर धुनाई कर दी। उन्हें एक दुकान में बंद कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवारों को मुक्त कराया। मारपीट करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव जिलही निवासी मालती देवी बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे सड़क किनारे किसी काम से खड़ीं थीं। तभी मार्ग से गुजर रही एक बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार सुधीर कुमार निवासी गांव कटरा अहमद खां कायमगंज फर्रुखाबाद, लालाराम निवासी सदारी नगला कन्नौज, विकास निवासी याकूतगंज फर्रुखाबाद के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद एक दुकान में तीनों को बंद कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बाइक सवारों को मुक्त कराने के साथ ही मारपीट करने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।