{"_id":"5ebec3a18ebc3e9045439a55","slug":"accident-mainpuri-news-agr441907885","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज और ट्राला की भिडंत में छह लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज और ट्राला की भिडंत में छह लोग हुए घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हापुड़ डिपो की बस और ट्राला में भिड़ंत हो गई।
हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। एक सवारी का हाथ कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मिनी पीजीआई सैफई भेजा।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह हापुड़ डिपो की एक बस जब माइलस्टोन 96 के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्राला से भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार रवि पुत्र रामकिशोर निवासी गांव डमरिया संत कबीर नगर का एक हाथ कट गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद सीओ अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।