फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

नाले की खोदाई करते समय लिंटर गिरा, चार घायल, हादसा बचा

Wed, 06 Jan 2021 10:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
accident
कासगंज के सोरों में नाला निर्माण की खुदाई के दौरान लिंटर गिरने के बाद एकत्रित भीड़ - फोटो : KASGANJ
सोरों। कसबे के सहावर गेट क्षेत्र में नाला निर्माण की खोदाई के दौरान दुकानों के बरामदे का लिंटर गिर गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विश्व बैंक द्वारा सोरों-अलीगंज मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। निर्माण विभाग के ठेकेदार की टीम द्वारा मार्ग पर नाला निर्माण के लिए बुधवार को जेसीबी से खोदाई कराई जा रही है। शाम तकरीबन पांच जेसीबी चालक ने लापरवाही बरतते हुए खोदाईस्थल के किनारे पर दुकानों बरामदे के ऊपर पड़े लिंटर के खंबों की भी खोदाई कर दी।
विज्ञापन

इससे दुकानों के बरामदे के खंभे और लिंटर गिर पड़ा। हादसे में नेमवती पत्नी मानपाल सिंह के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं केतकी देवी (75) पत्नी होराम सिंह, सोनू (4) मोनू (6 माह) पुत्रगण अशांक भी घायल हो गए। हादसे में रुई धुनने की मशीन, सभी दुकानों के आगे रखे शोकेस और अन्य हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ये दुकानें मानपाल पुत्र होराम सिंह की हैं। उन्होंने दुकानों को किराये पर उठा रखा है। हादसे के समय दुकानों पर बड़ी संख्या में ग्राहक थे।
दिया जाएगा नोटिस
नाले की खोदाई के दौरान ठेकेदार की लापरवाही की जांच कराई जाएगी। इसके लिए ठेकेदार को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
-एमएल वर्मा, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड विश्व बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed