{"_id":"5fdb95188ebc3e3fc5667635","slug":"accident-kasganj-news-agr4724152141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में फौजी की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में फौजी की मौत, कोहराम
विज्ञापन
कासगंज फोटो मृतक फौजी अनिल का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ग्राम नींवरी के निकट कैंटर की टक्कर से बाइक सवार फौजी की मौत हो गई। वहीं उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमांपुर के ग्राम वीनपुर कलां निवासी अनिल (35) पुत्र कुमरपाल 133 मीडियम रेजीमेंट अलवर राजस्थान में तैनात था। वह छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। कासगंज पहुंचने के बाद अनिल ने अपने घर पर सूचना दी। उसका मौसेरा भाई प्रवेश कुमार पुत्र बांकेलाल उन्हें घर ले जाने के लिए बाइक लेेकर आया।
घर जाते समय ग्राम नींवरी के निकट कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका मौसेरा भाई प्रवेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दो मासूम बालिकाओं के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। अनिल की पांच साल की बेटी प्रविता औश्र दो साल की बेटी लवी है। हादसे में मौत से उनकी पत्नी आशा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके सामने अब अपने दो मासूम बच्चों की परिवरिश की चिंता है।
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था अनिल
कासगंज। हादसे में मृत फौजी अनिल अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उनके दो छोटे भाई गुड्डू और अवनीश है। वे दोनों भट्ठे का कारोबार करते हैं। बड़े भाई की मौत से दोनों भी सदमें में हैं।