{"_id":"5f5fadd68ebc3e6de0002854","slug":"accident-kasganj-news-agr4592983190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मां की मौत, तीन मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मां की मौत, तीन मासूम घायल
विज्ञापन
अमांपुर। सहावर मार्ग पर थरा चीतरा के निकट बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला की की मौत हो गई। वहीं उसके तीन मासूम बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नादरमई के नगला देशी निवासी ममता पत्नी ओमवीर अपने मायके नगला दिलावर सहावर जा रही थी। ओमवीर ने अपने साथी राजेश से ममता और तीन बच्चों को बाइक से सहावर छोड़ने को कहा। थरा चीतरा के निकट सामने से आ रही बाइक ने राजेश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ममता और उसकी बेटी पूनम (5) पुत्र आयुष (2) नीतेश (1) घायल हो गए।
हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां ममता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।