{"_id":"5f47b1ec8ebc3e411b541c54","slug":"accident-kasganj-news-agr456566758","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी चाहरदीवारी का दरवाजा गिरा, दो बालक दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी चाहरदीवारी का दरवाजा गिरा, दो बालक दबे, एक की मौत
विज्ञापन
कासगंज गंजडुंडवारा के गांव सुजावलपुर नई बस्ती मे दरवाजा गिरने से मृतक बालक मुदस्सिर का फाइल फोट?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा(कासगंज)। कस्बे के गांव सुजावलपुर नई बस्ती में सरकारी पानी की टंकी की चाहरदीवारी का दरवाजा गिर गया। दो बालक इसके नीचे दब गए। एक की मौके हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। जानकारी पर सीओ और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुजावल पुर नई बस्ती में एक सरकारी पानी की टंकी है। इसके चारों ओर दीवार लगी है साथ ही एक दरवाजा चढ़ा हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मुदस्सिर(12) पुत्र रफीक और शाकिव पुत्र शकील खेलते खेलते इस चाहरदीवारी के पास पहुंच गए। अचानक इस चाहरदीवारी उसका दरवाजा तेज आवाज के साथ गिर गया। इससे दोनों बच्चे दरवाजे के नीचे दब गए।
आवाज सुनकर आस पास के लोग बचाव के लिए दौड़े लोहे को दरवाजे को हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। मुदस्सिर की मौके पर ही मौत हो गई। शाकिव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम, कोतवाली प्रभारी गणेश चौहान मौके पर पहुंचे। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस अफसरों ने भरोसा दिया कि मुआवजे की सिफारिश की जाएगी।
- मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल का उपचार चल रहा है। मृतक के चार बहन और एक भाई है। ये कुल 6 भाई बहन थे- गवेंद्र गौतम, सीओ पटियाली।
- घटना की जानकारी मिली है। चाहरदीवारी का दरवाजा किस तरह गिरा इसकी तकनीकि जांच होगी। पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजे के बारे में नियमानुसार विचार करेंगे- शिवकुमार, एसडीएम, पटियाली।