{"_id":"5f21b7398ebc3e63c76c6ad0","slug":"accident-kasganj-news-agr4526514132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाती तालाब में नहाते दो युवकों की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती तालाब में नहाते दो युवकों की डूबकर मौत
विज्ञापन
कासगंज के भरगैन में युवकों की बरसाती तालाब में डूबने से मौत के आगोश में समाया युवक निजाम खान
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरगैन/ पटियाली (कासगंज)। क्षेत्र के भरगैन में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। काफी देर प्रयास करने के बाद गोताखोरों ने दोनों के शव निकाले। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर पड़ताल की।
निजाम खान (20) पुत्र फय्यूम खान व जमीर खान (21) पुत्र निसार खान निवासी मीरन थोक रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे के बरसात के पानी से भरे गड्ढे में नहा रहे थे। उनके साथ कई अन्य लोग भी नहा रहे थे। इसी दौरान दोनों का पैर फिसल गया और डूबने लगे। इस पर दोनों ने मदद के लिए चीख पुकार मचा दी। गड्ढे में नहा रहे अन्य लोग चीख पुकार सुनकर जब जक पहुंचे, तब तक दोंनो डूब गए।
जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने तालाब में उतरकर उनकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद दोनों के शव निकाले गए। इससे परिवार में चीत्कार मच गया। सूचना पर एसडीएम शिवकुमार, तहसीलदार तिमराज सिंह राजस्व निरीक्षक सत्यवीर सिंह और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

कासगंज के भरगैन में युवकों की बरसाती तालाब में डूबने से मौत के आगोश में समाया युवक जमीर- फोटो : KASGANJ
विज्ञापन