{"_id":"5eff69248ebc3e42c6239e19","slug":"accident-kasganj-news-agr448914757","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार ग्रामीण की सड़क हादसे मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार ग्रामीण की सड़क हादसे मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज-बरेली मार्ग पर बिजली घर के पास साइकिल सवार ग्रामीण को कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका भतीजा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नंदकिशोर(35) पुत्र बाबूराम निवासी सैलई का नगला भूड़ के पास मक्का का खेत हैं। वह साइकिल से खेत में सिंचाई करने जा रहा था। उसके साथ भतीजा राहुल भी था। जब वह बिजलीघर के पास पहुंचे तो उनकी साइकिल में कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए।
नंदकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में शव देखकर कोहराम मच गया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था एवं अविवाहित था।