फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident in Mainpuri Roadways Bus and Tempo Two Dead Latest News

मैनपुरीः रोडवेज बस की टेंपो से टक्कर, दो की मौत-छह घायल

Mon, 16 Sep 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 16 Sep 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Accident in Mainpuri Roadways Bus and Tempo Two Dead Latest News
दुर्घटनाग्रस्त टेंपो - फोटो : अमर उजाला
ईदगाह के पास रविवार देर शाम फाउंड्रीनगर डिपो की बस ने टेंपो को चपेट में ले लिया। हादसे में टेंपो सवार महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग रोशनी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मैनपुरी जा रहे थे। 
विज्ञापन


इटावा शहर के नौरंगाबाद मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय नगीना पत्नी तारिक रविवार को भोगांव में रिश्तेदारी में आई थीं। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे नगीना अपने रिश्तेदारों के साथ टेंपो में सवार होकर मैनपुरी ईदगाह में होने वाले रोशनी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। 
विज्ञापन


टेंपो जैसे ही ईदगाह के पास पहुंचा तभी आगरा से छिबरामऊ जा रही फाउंड्रीनगर डिपो की बस से टकरा गया। हादसे में नगीना के साथ ही 22 वर्षीय आशू मियां पुत्र मुन्ने खां निवासी मोहल्ला सईद भोगांव की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में तारिक, नफीसा की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर दौड़े अफसर
भोगांव में हादसे की जानकारी होते ही अफसर मौके की ओर दौड़ पड़े। सीओ भोगांव प्रयांक जैन, इंस्पेक्टर पहुंप सिंह ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जानकारी ली।

एएसपी ओमप्रकाश सिंह के अलावा कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। यहां घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही बस को कब्जे में ले लिया। वहीं बस के चालक और परिचालक भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed