{"_id":"5e3b00a78ebc3ee59d488c59","slug":"accident-in-mainpuri-mainpuri-news-agr428118695","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का रिश्ता पक्का करने आए पिता और रिश्ते के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी का रिश्ता पक्का करने आए पिता और रिश्ते के भाई की मौत
विज्ञापन
05एमएनपी-38-औंछा में हुए सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग और पुलिस।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/औंछा। बेटी का रिश्ता पक्का करने आए पिता और रिश्ते के भाई की बुधवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
एटा के थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला थुली निवासी रामविलास (50) पुत्र राजन सिंह परिवार के भतीजे कृष्ण कुमार (40) पुत्र भारत सिंह के साथ बुधवार को अपनी पुत्री विनीता की शादी घिरोर के गांव नगला घना में तय करने आए थे। बुधवार शाम को बाइक सवार चाचा-भतीजे घर वापस लौट रहे थे। करीब साढ़े सात बजे दोनों औंछा थाना क्षेत्र में गांव अचलपुर के पास पहुंचे ही थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे की जानकारी होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। इस बीच मृतकों के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दिल में ही रह गई बेटी के हाथ पीले करने की हसरत
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि रामविलास बेटी की शादी धूमधाम से करने की हसरत दिल में लिए थे। इसी के तहत नगला घना में रिश्ते की बात पिछले कई दिनों से चल रही थी। बुधवार को रिश्ता लगभग तय हो गया था। सिर्फ औपचारिकताएं होनी शेष थीं।