फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident In Etmadpur Agra Uncontrolled Truck Collapsed Shops One Injured

आगरा में हादसा: चालक को आई झपकी, बेकाबू ट्रक हाईवे की रेलिंग तोड़कर दुकानों में घुसा, एक युवक घायल

Tue, 07 Dec 2021 11:08 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 Dec 2021 11:08 AM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर कस्बा में बरहन तिराहा पर मंगलवार तड़के हादसा घटित हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकाबू हुआ ट्रक एक इमारत से जा टकराया। ट्रक की रफ्तार अधिक होने के कारण उसने चार दुकानों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
Accident In Etmadpur Agra Uncontrolled Truck Collapsed Shops One Injured
आगरा: एत्मादपुर में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर कस्बे के बरहन तिराहे पर मंगलवार की भोर करीब चार बजे बेकाबू हुआ ट्रक हाईवे की रेलिंग, बिजली का खंभा तोड़ते हुए सर्विस रोड पर बनी दुकानों से जा टकराया। इससे चार दुकानें गिर गईं। दुकान पर सो रहा सेल्समैन घायल हो गया। पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का मानना है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ट्रक आगरा से फिरोजाबाद की तरफ जा रहा था। भोर में जैसे ही कस्बे के बरहन तिराहे पर पहुंचते ही ट्रक बेकाबू होकर लोहे की रेलिंग, विद्युत पोल तोड़ता हुआ सर्विस रोड पर बनीं दुकानों से टकरा गया। जोरदार टक्कर से गीतम सिंह की खराद की दुकान, नगला गंगाराम निवासी भूप सिंह की जनरल स्टोर की दुकान, सतोली निवासी सत्यवती की सिलाई मशीन की दुकान और अभयनाथ सिंह की दुकान जिसमें देशी शराब का ठेका था, क्षतिग्रस्त हो गईं। 
विज्ञापन


देसी शराब की दुकान में सो रहा सेल्समैन रामबाबू घायल हो गया। पुलिस ने उसे मलबे से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक और क्लीनर भाग गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि आशंका है कि हादसा चालक की झपकी लगने से हुआ है। पीड़ित दुकानदारों ने तहरीर दी है, कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आगरा में मेट्रो: तीसरे स्टेशन का काम दिसंबर अंत में होगा पूरा, निर्माण के दौरान ताजमहल की खूबसूरत तस्वीर आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed