{"_id":"5fffab768ebc3e2e5865481d","slug":"accident-at-yamuna-express-way-three-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: कोहरे के कारण टकराए कई वाहन, युवक की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: कोहरे के कारण टकराए कई वाहन, युवक की मौत, नौ घायल
Fri, 15 Jan 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे में टकराए वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 135 पर गांव गढ़सौली के निकट गुरुवार की सुबह पांच बजे घने कोहरे में कई वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रही मैक्स पिकअप में पीछे से आ रही वॉल्वो बस ने टक्कर मार दी। इससे अमरूद लदी मैक्स पिकअप पलटने से चालक रहीस पुत्र मयउद्दीन निवासी दशहरा मैदान थाना गंगापुर जिला सवाई माधोपुर राजस्थान की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरे हादसे में दो बसें और टकरा गईं। जिससे 9 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बसों को रोड से हटवाकर मार्ग को सुचारू करवाया।
विज्ञापन
ये हुए घायल
संजय तोमर निवासी कटारिया थाना चिकासी जिला हमीरपुर, विकास यादव व शिवम यादव निवासी रनुगंज थाना बिधूना जिला औरैया, हर्षित निवासी अकबरपुर थाना इकदिल जिला इटावा, पवन व शिवा फरीदाबाद, ज्ञानेंद्र कुमार व मोनू गाजियाबाद, फैजान निवासी दशहरा मैदान थाना गंगापुर जिला सवाई माधोपुर राजस्थान हादसे में घायल हो गए।
सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 84 के निकट सुबह चार बजे घने कोहरे में बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। जिससे बस चालक शिवम घायल हो गया। सूचना पर एक्सप्रेसवे कर्मचारी और सुरीर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को अस्पताल भेजा। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।