फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident at agra lucknow express way women died and 9 injured breaking news in hindi

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रॉला से टकराई प्राइवेट बस, महिला की मौत, नौ यात्री घायल

Fri, 17 May 2019 05:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 May 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
accident at agra lucknow express way women died and 9 injured breaking news in hindi
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार अलसुबह नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनपुरा गांव के समीप तेज गति से आ रही प्राइवेट बस आगे जा रहे ट्रॉला से टकरा गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन


मिश्रा टूर एंड ट्रैवल्स की बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर कानपुर जा रही थी। जब बस लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर धनपुरा गांव के समीप पहुंची, तभी तेज आवाज के साथ आगे जा रहे ट्रोला से टकरा गई। हादसे के बाद बस चालक और क्लीनर भाग गए। 
विज्ञापन


हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही नसीरपुर पुलिस और हाईवे पर तैनात सुरक्षाकर्मी पहुंचे। घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर श्याम मोहन गुप्ता ने महिला सोनी (36) पत्नी पंचम सिंह निवासी जोवर बेला औरैया को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं घायल

घायलों में ओमकार सिंह (35) , अंकित (9) , अर्पित (11), प्रीती पाल (32) निवासी हटीला ऊसराहार इटावा, शैलेंद्र (25), राजवीर कुमार (30) निवासी किशनी मैनपुरी, सावित्री (45)  निवासी तखरुआ कुर्रा मैनपुरी, डोली (17), विनय कुमार (20) निवासी गदनपुर कुर्रा मैनपुरी हैं।  

मोबाइल से हुई महिला की पहचान

हादसे में मृत महिला की पहचान उसके पास मिले मोबाइल से हुई। महिला के पास से एक मोबाइल मिला, जिससे अस्पताल स्टाफ ने मोबाइल नंबर से बात की। बताया जाता है कि मोबाइल नंबर विधूना निवासी महिला के ननदोई का था। उन्होंने मोबाइल पर महिला का नाम सोनी पत्नी पंचम सिंह निवासी बेला औरैया बताया। हादसे की जानकारी महिला के परिजनों को दे दी गई है।
 
हादसे में एचसीपी घायल 

नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेसवे पर बाइक से ड्यूटी कार्ड लेने आगरा जा रहे एचसीपी राकेश (46) निवासी चौबिया किशनपुर पुरवा इटावा को पीछे से आ रही प्राइवेट एंबुलेंस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा एंबुलेंस घायल को लेकर अस्पताल आई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed