{"_id":"5e4a15d38ebc3ee60618b149","slug":"accident-at-agra-jaipur-highway-roadways-bus-crush-with-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-जयपुर हाईवे पर रोडवेज बस की ट्रक से भीषण भिड़ंत, सड़क पर मच गई चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-जयपुर हाईवे पर रोडवेज बस की ट्रक से भीषण भिड़ंत, सड़क पर मच गई चीखपुकार
Mon, 17 Feb 2020 11:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-जयपुर हाईवे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा घटित हो गया। शाहजहांपुर से जयपुर जा रही रोडवेज बस सुबह जयपुर हाईवे के महुअर चौरोहे पर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे के बाद रोडवेज बस पलट गई।
सड़क पर सुबह-सुबह चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय नागरिक मदद के लिए दौड़े और घायल सवारियों को बस से बाहर निकाला। इस घटना में आधा दर्जन सवारियां घायल हुई है। वहीं ट्रक चालक की हालत गंभीर है।
आगरा-जयपुर हाईवे के थाना अछनेरा, मलपुरा के गांव महुअर चौराहे पर सोमवार सुबह जयपुर जा रही एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया है कि महुअर चौरोह पर एक ट्रक मुड़ रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही रोडवेज बस उससे टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय नागरिक पहुंचे और घायलों की मदद की। वहीं दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पीआरवी 44 ने घायलों को इलाज के लिए आगरा के एसएन इमरजेंसी में भेजा है। बस में सवार एक यात्री इमरान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं ट्रक चालक की भी हालत नाजुक है। रोडवेज बस दुर्घटना के बाद पलट गई जिससे एक तरफ का यातायात प्रभावित हुआ। आगरा-जयपुर हाईवे पर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए मार्ग को सुचारू कराया। बताया गया है कि रोडवेज बस शाहजहांपुर से जयपुर जा रही थी।