{"_id":"5d25fb568ebc3e6cae4ee54b","slug":"ac-fail-in-janshatabdi-train-agra-news-agr3954153173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनशताब्दी कोच का एसी फेल, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनशताब्दी कोच का एसी फेल, यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। निजामुद्दीन से कोटा जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच का एसी सिस्टम फेल हो जाने पर यात्रियों ने छाता-कोसी स्टेशन पर हंगामा किया। गर्मी में परेशान यात्री बिना एसी ट्रेन को नहीं चलने देने पर अड़े थे। यात्रियों का कहना था कि उनसे जब एसी कोच का किराया वसूला जा रहा है तो रेलवे को सुविधा भी पूरी देनी चाहिए। ट्रेन करीब आधा घंटा तक रुकी रही।
जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। बुधवार को जब ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन से चली तो सीई-3 कोच का एसी नहीं चला। कुछ देर बाद जब यात्रियों को इसके खराब होने का पता चला तो उन्होंने ट्रेन में चल रहे टेक्नीशियन से शिकायत की। यात्रियों ने एसी चालू करवाने के लिए रेलकर्मियों से कहा, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो करीब साढ़े तीन बजे कोसी-छाता स्टेशन के मध्य गेट संख्या 544 के समीप चेन पुलिंग करके रोक दी और ट्रैक पर उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। ट्रेन के अचानक रुकते ही ट्रेन चालक, रेलकर्मियों व पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे एसी खराब होने की बात लिखकर देने की मांग को लेकर अड़े रहे। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर श्यामबाबू, टेक्नीशियन कर्मचारियों को लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने एसी सही किया तब जाकर ट्रेन कोटा की ओर रवाना हुई। ट्रेन के रुकने से कई गाड़ियां लेट हुईं।