फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AC bus will run from airport to Arjun Nagar Gate in Agra

सुविधा: ताजनगरी में एयरपोर्ट से अर्जुन नगर गेट तक चलेंगी एसी बस

Wed, 10 Feb 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
AC bus will run from airport to Arjun Nagar Gate in Agra
सांकेतिक तस्वीर

आगरा में खेरिया हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट से अर्जुन नगर गेट तक एसी बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों से न्यूनतम किराया लिया जाएगा। खेरिया हवाई अड्डे से 28 मार्च से आगरा-भोपाल, आगरा-अहमदाबाद, आगरा-बंगलुरू और आगरा-लखनऊ फ्लाइट शुरू होंगी। यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। इससे पहले एडीए को बस सेवा शुरू करनी है। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के विमानपत्तन निदेशक एए अंसारी ने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को फ्लाइट के यात्रियों के लिए 40 से 50 सीटर बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल प्रत्येक शनिवार को एयर इंडिया की गोवा-आगरा-दिल्ली फ्लाइट आ रही है। 
विज्ञापन


फ्लाइट से उतरने के बाद एयरपोर्ट से अर्जुन नगर स्थित मुख्य प्रवेश द्वार तक आने-जाने में यात्रियों को जगह-जगह चेकिंग, पैदल यात्रा व सैन्य प्रतिबंध से असुविधा हो रही है। यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए एडीए की पथकर निधि से 2 एसी बसें खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गलियारा निर्माण पर नहीं बनी सहमति
खेरिया हवाई अड्डे से अर्जुन नगर गेट तक यात्रियों की आवाजाही के लिए एक अलग से गलियारा निर्माण का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने वायु सेना को भेजा था। गलियारा निर्माण पर सहमति नहीं बनी। ऐसे में अब फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है।

सिविल टर्मिनल निर्माण अधूरा
सिविल टर्मिनल निर्माण अधूरा है। चहारदीवारी तक पूरी नहीं बनी। सिविल टर्मिनल शुरू होने में एक साल तक समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed