फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ABVP workers share experience of agra visit

एबीवीपी राष्ट्रीय अधिवेशन: कार्यकर्ता बोले, ताजनगरी में आकर मिला सुखद अनुभव

Sat, 23 Nov 2019 05:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers share experience of agra visit
एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे हैं। अधिवेशन में जम्मू-कश्मीर से 25 कार्यकर्ताओं का दल आया है, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों से भी कार्यकर्ता आए हुए हैं। इन एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि ताजनगरी में जाकर सुखद अनुभव हुआ है। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष व जम्मू कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. प्रमेंद्र सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में माहौल सकारात्मक है। कश्मीर में घाटी तक के नौजवान और शिक्षक संगठन से जुड़ना चाहते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीर में उनके पूर्णकालिक कार्यकर्ता मुस्तफा अली काम देख रहे हैं। वो राष्ट्रीय अधिवेशन में भी हिस्सा ले रहे हैं। वहां अध्यापक और छात्रों को मिलाकर करीब 150 कार्यकर्ता हैं। ये सभी घाटी के लोगों के साथ बैठ रहे हैं, उनसे बातचीत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि वहां लोगों की बात सुनी जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा तो वह संगठन से जुड़ेंगे। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद माहौल अच्छा है। स्कूल-कॉलेज खुले हैं। कोई हिंसा नहीं हुई है। 

'ताजनगरी ने कराया अच्छा अहसास'

अरुणाचल प्रदेश से आईं डग्जुम इते ने कहा कि अरुणाचल में बहुत ठंड है। आगरा का मौसम अच्छा लग रहा है। पहली बार संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लिया। अच्छा लग रहा है। 
मणिपुर के एन. जेल्सन ने कहा कि आगरा का अधिवेशन वर्ष 2018 में गुजरात में हुए अधिवेशन से भी बड़ा है। यहां आकर अच्छा लगा। मणिपुर की अपेक्षा यहां विकास ज्यादा है। 

नागालैंड की नेफ्रेवोंक ने कहा कि आगरा दूसरी बार आकर उत्साहित हूं। इसी वर्ष संगठन के सील कार्यक्रम के तहत आगरा में विधायक योगेंद्र उपाध्याय के घर प्रवास हुआ था। यहां भी एक परिवार बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed