फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ABVP National President Said Over Jnu In Delhi

एबीवीपीः छात्र हित पर वामपंथियों संग आंदोलन, जेनयू प्रकरण में जानें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्या कहा

Fri, 22 Nov 2019 12:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 22 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
ABVP National President Said Over Jnu In Delhi
बैठक में बोलते सुनील आंबेकर और मौजूद डॉ. एस सुबैय्या - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का राष्ट्रीय अधिवेशन 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें अधिवेशन में जिन मुद्दों पर चर्चा होनी है, उसके प्रस्ताव रखे गए। इसमें राम जन्मभूमि, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने, विश्वविद्यालयों में शिक्षा के स्तर, एनआरसी लागू करने जैसे विषयों पर चर्चा के लिए प्रस्ताव रखे गए।
विज्ञापन


एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. सुब्बैया ने कहा कि यह संगठन छात्रहित, समाज हित और राष्ट्र हित के लिए काम करता है। छात्रहित के मुद्दों पर संगठन वामपंथियों के भी साथ है। जेएनयू में फीस वृद्धि का एबीवीपी ने भी पुरजोर विरोध किया। जब देश विरोधी नारे लगने लगे तो संगठन ने खुद को अलग कर लिया। 
विज्ञापन


अभी भी संगठन मानव संसाधन विकास मंत्रालय का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की मांग संगठन लगातार कर रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग रखी गई है। कहा, सरकार भाजपा की हो या कांग्रेस की, जरूरत पड़ने पर संघर्ष भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर ने कहा कि एबीवीपी के दल ने पूर्वोत्तर के सात राज्यों में जाकर अध्ययन किया है, उसकी रिपोर्ट भी अधिवेशन में रखी जाएगी। आईआईटी के छात्र भी संगठन से जुड़े हैं। इनका अधिवेशन कराने पर विचार होगा। इस वर्ष कई प्रांत अधिवेशन होने हैं, उसकी रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करता है संगठन: आशीष

एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान ने कहा कि छात्र-छात्राओं को राजनीति में लाना हमारा मकसद नहीं। व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना मकसद है। संगठन कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। 

आज होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

मीडिया प्रमुख धीरज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें केंद्रीय कार्य समिति के प्रस्तावों को रखा जाएगा। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा कार्यक्रम स्थल का भ्रमण और अवलोकन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed