फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abvp National Conference in agra from 22 november

आगरा में 22 नवंबर से एबीवीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन, जुटेंगे देश भर से पदाधिकारी

Wed, 20 Nov 2019 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Abvp National Conference in agra from 22 november
एबीवीपी राष्ट्रीय अधिवेशन के बारे में जानकारी देते राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 65वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22 से 25 नवंबर तक आगरा कॉलेज मैदान पर होने जा रहा है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अधिवेशन में देश भर से कार्यकर्ता, सदस्य, शिक्षाविद शामिल होंगे। इसमें राज्य विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए को हटाने, बेरोजगारी, राम जन्मभूमि आदि विषयों पर भी विमर्श होगा।
विज्ञापन


परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान ने बताया कि इस अधिवेशन में युवा पीढ़ी में देश को फिर से विश्व गुरु बनाने के संकल्प को और दृढ़ किया जाएगा। देश भर से करीब 2000 विद्यार्थी, संगठन के कार्यकर्ता, शिक्षक व शिक्षाविद शामिल होंगे।  23 नवंबर को सुबह नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री पदभार ग्रहण करेंगे। मुख्य अतिथि लेखक व विचारक राजीव मल्होत्रा होंगे। 
विज्ञापन


सागर रेड्डी को मुख्यमंत्री देंगे युवा पुरस्कार

अधिवेशन के आखिरी दिन प्राध्यापक यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें अनाथ बच्चों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सागर रेड्डी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों युवा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र 

Abvp National Conference in agra from 22 november
राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
अधिवेशन स्थल पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें विद्यार्थी परिषद के 70 वर्षों के इतिहास और किए गए कार्यों को दर्शाया जाएगा। साथ ही महापुरुषों व देश के गौरवशाली व्यक्तित्व और विशेषताओं को भी प्रस्तुत किया जाएगा। जलियांवाला बाग के स्मारक की भी झांकी होगी। 22 को प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी शामिल होंगे।

ये कार्यक्रम होने हैं

- 23 नवंबर को सुबह 5:15 बजे परिषद के निवर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान ‘हमारी वैचारिक यात्रा के बढ़ते कदम’ विषय पर विचार रखेंगे। शाम को 7:15 बजे ‘राष्ट्रीय एकात्मकता’ विषय पर विमर्श होगा। पुरातत्व वेत्ता एवं कुलपति डेक्कन विश्वविद्यालय, पुणे के डॉ. बसंत शिंदे और एबीवीपी के अखिल भारतीय राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख श्रीहरि बोरिकर व्याख्यान देंगे।
- 24 नवंबर को शाम तीन बजे ‘रोजगार परिदृश्य एवं संभावनाएं’ विषय पर विमर्श होगा। वक्ता अर्थशास्त्री व जेएनयू के शिक्षक डॉ. संतोष मेहरोत्रा और भारतीय रिजर्व बैंक, केंद्रीय बोर्ड के निदेशक सतीश मराठे होंगे।
- 25 नवंबर को शाम 9:15 बजे ‘महिला विमर्श और युवा’ विषय पर भाषण होगा। वक्ता संगठन की अखिल भारतीय छात्रा प्रमुख ममता यादव रहेंगी।

छात्रों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए: आशीष

एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय व जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में संविधान की ओर से प्रदत्त आरक्षण का लाभ पात्र छात्र-छात्राओं को मिलता रहना चाहिए। 

जेएनयू के फीस के मामले में उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि का विरोध संगठन ने भी किया। आंदोलन की आड़ में स्वामी विवेकानंद का अनादर करना गलत है। कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed