फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   abvp

विवि: एबीवीपी ने फूंका अधिकारियों का पुतला  

Fri, 03 Nov 2017 11:13 AM IST
विवि: एबीवीपी ने फूंका अधिकारियों का पुतला  
विवि: एबीवीपी ने फूंका अधिकारियों का पुतला   Updated Fri, 03 Nov 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
abvp
विवि: एबीवीपी ने फूंका अधिकारियों का पुतला   - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव स्थगित किए जाने और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी ने पुतला फूंका। पुतले पर कुलपति प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल, चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव और मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राजेंद्र शर्मा का नाम लिखा गया था। 
विज्ञापन

  विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित गेट पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने के साथ नारेबाजी की। प्रचार प्रमुख देवांश भट्ट ने किया, एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। एबीवीपी की लड़ाई इससे रुकने वाली नहीं है। छात्रों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन में नवीन गौतम, सौरभ पाराशर, ऋषि सिसौदिया, ललित शर्मा, दीपक बघेल, मोहित सोलंकी, पुष्पेंद्र तोमर, भरत शर्मा, देवांश भट्ट, राहुल सारस्वत की मौजूदगी रही। 
विज्ञापन


एनएसयूआई आज कुलपति का घेराव करेगी
आगरा। एनएसयूआई शनिवार को कुलपति का घेराव करेगी। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित सिंह का कहना है कि उन्हें पता चला कि एक संगठन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को अधिसूचना जारी होने के बाद आईईटी में प्रवेश दिया गया। उसकी रसीद कुलपति को दिखाई जाएगी और पूछा जाएगा कि किसके दबाव में इस तरह का काम किया गया। ऐसा हो सकता है क्या। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सछास महानगर भी कुलपति से मिलेगी
आगरा। समाजवादी छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष निर्वेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को उनका प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिलेगा। इसी माह छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की चुनाव कराने की मंशा नहीं है। दिसंबर में विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो सकती है। ऐसे में छात्रसंघ चुनाव करा पाना विश्वविद्यालय के लिए संभव नहीं होगा। युवोत्सव की तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed