फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ABVP 66th national conference will be held in Maharashtra

एबीवीपी अधिवेशन: आशीष चौहान बने राष्ट्रीय संगठन मंत्री, आंबेकर को मिलेगी नई जिम्मेदारी

Mon, 25 Nov 2019 07:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Nov 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
ABVP 66th national conference will be held in Maharashtra
एबीवीपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बन गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. सुब्बैया ने सोमवार को आगरा कालेज मैदान में आयोजित एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय संगठन के नाम की घोषणा की। 
विज्ञापन


आशीष चौहान इस पद का दायित्व मई 2020 के बाद संभालेंगे। इस अवधि तक सुनील आंबेकर ही राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व संभालेंगे। पूरी राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की घोषणा की गई। 
विज्ञापन


आशीष चौहान शिमला, हिमाचल के रहने वाले हैं। गत दो बार संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री रहे। इसी अधिवेशन में उनकी जगह निधि त्रिपाठी को राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी परिषद की घोषणा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय सह सर कार्यवाह बालमुकुंद ने कहा कि एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर व राष्ट्रीय सह संगठनमंत्री रघुनंदन को नया दायित्व मिलेगा। मई 2020 तक यह अपने वर्तमान दायित्व को संभालते रहेंगे। दोनों के एबीवीपी में योगदान पर भी प्रकाश डाला।
 
एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलिंद मराठे ने कहा कि सुनील आंबेकर व रघुनंदन के संगठन से हटने के बाद कुछ समय तक रिक्तता जरूर रहेगी। इनके पास संसाधनों का भंडार था, जिससे संगठन को इतना विस्तार दिया। 

राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद में इनको मिली जगह

- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: डॉ. आनंद पालीवाल (उदयपुर, चित्तौड़), डॉ. रमन त्रिवेदी (पटन, बिहार), प्रशांत साठे (पुणे, महाराष्ट्र), डॉ. मनु कटारिया (दिल्ली), डॉ. भूपेंद्र सिंह (बरेली, ब्रज प्रांत)। 
- राष्ट्रीय मंत्री: उदय आईनाला (हैदराबाद), अनिकेत ओव्हाल (मुंबई), राहुल वाल्मीकि(लखनऊ), नयन शर्मा (गुवाहाटी), विनीता इंदवार (गुमला, झारखंड), सप्तऋषि सरकार (कोलकाता), हर्षा नारायण (बंगलूरू)। 

राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री

- जी. लक्ष्मण (चेन्नई), श्रीनिवास (पटना), प्रफुल्ल आकांत (दिल्ली)।
- राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष - गितेश सामंत (मुंबई), केंद्रीय कार्यालय मंत्री- नीरज चौधरकर (मुंबई), केंद्रीय सचिवालय सचिव- प्रवीण गायकवाड़ (मुंबई)। 
- सदस्यों की भी घोषणा की गई। ब्रज प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री का दायित्व जयकरन ही संभालेंगे। आगरा के रहने वाले राहुल चौधरी को राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख का दायित्व दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed