फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abul Ula Dargah Hazrat Syedna Shah Ameer Urs Starts From six october

इस दरगाह पर जुटेंगे पाकिस्तान सहित कई देशों के जायरीन, मनाया जाएगा 380वां उर्स

Tue, 24 Sep 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Sep 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Abul Ula Dargah Hazrat Syedna Shah Ameer Urs Starts From six october
अबुल उला दरगाह - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा स्थित दरगाह हजरत सैयद अमीर अबुल उला का 380वां उर्स और मेला छह से 10 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। उर्स में देश के अलावा बांग्लादेश, ईरान, म्यांमार और पाकिस्तान से जायरीन शिरकत करने पहुंचते हैं। कमेटी ने उर्स के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


सैयद अमीर अबुल उला दरगाह कमेटी ने उर्स के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरगाह कमेटी के आमिल खां ने बताया कि उर्स में देश विदेश से आने वाले जायरीन और विभिन्न दरगाहों के सज्जादानशीनों को दावतनामे भेजने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


दरगाह परिसर में मेहमानखाना, दवाखाना की साफ सफाई और पुताई कराई गई है। यहां चार दिवसीय मेले का आयोजन होता है। इसके लिए मेला मैदान में साफ सफाई के लिए नगर निगम के आयुक्त को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के दौरान देशभर से एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के उमड़ते हैं। मेले में अस्थायी पुलिस चौकी, नगर निगम से पानी के टैंकरों के साथ दरगाह कमेटी बाजार से अतिक्रमण भी साफ करवाएगी। उन्होंने बताया कि सज्जादानशीन सैयद इनायत अली शाह ने उर्स शरीफ में गद्दी लगाने वाले दरगाहों के सज्जादानशीनों के लिए भी व्यवस्थाएं की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed