फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   abul ula agra urs is going to start

सरताज ए आगरा का 368वां उर्स 27 से, पहली बार होने जा रहा ये आयोजन

Tue, 24 Oct 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 24 Oct 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
abul ula agra urs is going to start
अबुल उला दरगाह - फोटो : अमर उजाला
सरताज ए आगरा हजरत सैयदना शाह अमीर अबुल उला के 378वें उर्स का आगाज 27 अक्तूबर को होगा। पांच दिवसीय उर्स में देश-विदेश के जायरीन शिरकत करने आगरा आएंगे। 
विज्ञापन


इस पांच दिवसीय उर्स का समापन 31 अक्तूबर को होगा। हजरत अबुल उला के उर्स में पहली बार शांति सद्भावना का संदेश देने को शांति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

न्यू आगरा स्थित दरगाह अमीर अबुल उला के सज्जादानशीं सैयद इनायत अली शाह अबुल उलाई ने बताया कि 27 अक्तूबर को जुलूस एहरारी झंडा, जिक्र ए औलिया और नातख्वानी होगी, वहीं 28 अक्तूबर को जनाना मिलाद शरीफ होगा।
विज्ञापन

28 अक्तूबर को ही शांति सम्मेलन होगा, जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों द्वारा शांति सदभावना का संदेश दिया जाएगा और सामाजिक संस्थाओं द्वारा सामूहिक रूप से चादरपोशी की जाएगी। 

29 अक्तूबर को गुस्ल, संदलमाली और महफिल ए शमां होगा। 30 अक्तूबर को कुल शरीफ और लंगर आयोजित किया जाएगा। 31 अक्तूबर को महफिल ए रंग और चादर तकसीम की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed