फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abhishek of the Shivling with Yamuna water on Raksha Bandhan in Bateshwar.

Agra News: बटेश्वर में रक्षाबंधन पर शिवलिंग का यमुना के जल से अभिषेक

Sat, 29 Aug 2026 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Abhishek of the Shivling with Yamuna water on Raksha Bandhan in Bateshwar.
बटेश्वर ब्रह्मलाल मंदिर मे यमुना जल की सहस्रधार (हजारा ) से अभिषेक करते पुजारी गण साथ मे हैं - फोटो : Archive
बटेश्वर। प्रसिद्ध तीर्थस्थल में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार सुबह धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। प्रात: 9:30 बजे मुख्य ब्रह्मलाल (बटेश्वर नाथ) मंदिर में सोनम गोस्वामी और मंदिर के पुजारियों ने सर्वप्रथम भोलेनाथ का दूध से अभिषेक किया। इसके बाद यमुना जल की सहस्रधार (हजारा) से शिवलिंग का भव्य अभिषेक हुआ।
विज्ञापन

अभिषेक के लिए यमुना घाट से निरंतर यमुना जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। करीब डेढ़ से दो घंटे तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में लगभग एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से जल सेवा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाह के एसीपी जितेंद्र कुमार ने भी सहभागिता की। इस विशेष आयोजन को संपन्न कराने में सोनम गोस्वामी, नितिन गोस्वामी, रंजीत गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, केतन गोस्वामी और शिवम आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


शिवभक्त ने चढ़ाया 51 किलो का घंटा

सावन माह के अंतिम दिन राजाखेड़ा (जरगा) निवासी शिवभक्त गिमनौती राज सिंह ने मनोकामना पूर्ण होने पर बाबा भोलेनाथ के दरबार में 51 किलोग्राम का घंटा चढ़ाया। बटेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने घंटे का पूजन कराया। इस दाैरान मोहन, सुभाष चंद, प्रवेश कुमार और वंशीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed