फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abhishek of Shiva done with cheers

सावन का तीसरा सोमवार- भोलेनाथ के जयकारों के साथ किया शिव का अभिषेक

Mon, 09 Aug 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Abhishek of Shiva done with cheers
कासगंज। कासगंज सहित सोरों, अमांपुर, गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा, पटियाली में सावन के तीसरे सोमवार को भोलेनाथ के भक्तों ने शिवालाय में भगवान शिव का अभिषेक किया। नगर और कस्बाई क्षेत्रों में भक्तों ने भोलेबाबा की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी।
विज्ञापन

भक्तों ने सोमवार को उपवास रखा और बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि से शिव की पूजा की। घी, दूध और गंगाजल से अभिषेक किया। प्रभुपार्क स्थिति मनकामेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, रेलवे रोड शिव मंदिर, माल गोदाम स्थिति शिव मंदिर, पंखावाला बाग स्थिति मंदिर में भीड़ रही। सोरों में हरिपदी घाट पर गंगास्नान कर भक्तों ने गंगाजल से शिवालयों में अभिषेक किया। शिवचालीसा, महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। तीर्थनगरी के सोमेश्वर, भूतेश्वर, रूपेश्वर, मनकामेश्वर, महाकालेश्वर, गंगेश्वर, प्रकटेश्वर, कालीशंकर आदि मंदिरों में भक्त पूजन को पहुंचते रहे। अमांपुर में प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों ने शिव का अभिषेक किया। कस्बे के देवी मंदिर, सराफा बाजार स्थित सांई मंदिर, लक्ष्मीनरायन मंदिर, शीतला मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर में भक्तों ने पूजन कर मनौतियां मांगी। गंजडुंडवारा में पंचायती बाग शिवमंदिर, वनखंडी आश्रम स्थित शिवमंदिर, हनुमानगढ़ी, सराफा बाजार शिवमंदिर, गौरीशंकर मंदिर, पालीवाल मंदिर, मोहल्ला खेरू शिव मंदिर, चक्कीवाले बाबा मंदिर, ब्रह्मदेव महाराज मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, कादरगंज रोड शिव मंदिर, एटा रोड शिव मंदिर, प्राचीन दुर्गा मंदिर में भक्तों ने शिव का अभिषेक किया। सिढ़पुरा सहित पटियाली के पाताली महादेव मंदिर में पहुंचकर भक्तों नेबेलपत्र, घी, धतूरा आदि अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed