{"_id":"6720a6acb8525cd3cf066b1b","slug":"abhinay-arora-s-family-in-panic-after-threat-from-lawrence-bishnoi-gang-report-filed-2024-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद दहशत में अभिनव अरोड़ा का परिवार, दर्ज हुई रिपोर्ट; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद दहशत में अभिनव अरोड़ा का परिवार, दर्ज हुई रिपोर्ट; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 29 Oct 2024 02:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:47 PM IST
सार
बाल संत नाम से जाने जाने वाले दिल्ली निवासी दस वर्षीय अभिनव अरोड़ा को धमकी मिली। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से आए धमकी भरे संदेश के बाद पूरा परिवार दहशत में है। इस मामले में अभिनव अरोड़ा की मां द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अभिनव अरोड़ा और उनकी मां
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सोशल मीडिया पर बाल संत नाम से जाने जाने वाले दिल्ली निवासी दस वर्षीय अभिनव अरोड़ा की मां ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की साइबर सेल जिन मोबाइल नंबरों से धमकी और मैसेज आए उनकी डिटेल निकालने में जुट गई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली की जनकपुरी स्थित चंद्रनगर निवासी बाल संत अभिनव अरोड़ा और उनकी मां ज्योति अरोड़ा वर्तमान में रिपोर्टिंग चौकी कृष्णा नगर क्षेत्र में रहती हैं। ज्योति अरोड़ा ने शहर कोतवाली में देर रात बिश्नोई गैंग से जान से मारने का संदेश प्राप्त होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनके नाबालिग बेटे अभिनव अरोड़ा (आध्यात्मिक वक्ता) को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

Trending Videos
लगाया ये आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनव को अक्तूबर माह की शुरुआत में 7 यूट्यूबर्स ने सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो बनाकर बदनाम किया। उनके बेटे को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इसके साथ ही काफी दिनों से अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। सोमवार को उनके मोबाइल पर मैसेज आया और मैसेज भेजने वाले ने स्वयं को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मोबाइल पर बेटे को सुधारने के लिए बोला साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें - UP: 'तुम्हारे बच्चे को मार देंगे...', अभिनव अरोड़ा की मां दावा; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बेटे को मिली है धमकी

जांच में जुटी साइबर सेल
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता ने सोमवार की देर रात तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने जो नंबर दिए हैं। वह साइबर सेल को दे दिए हैं। साइबर सेल फोन करने वालों का पता करने में जुटी है।
ये भी पढ़ें - Mathura: पुस्तक विक्रेता पर हमला, आधा दर्जन युवकों ने बीच बाजार की मारपीट...वीडियो आया सामने

मुकदमा किया गया दर्ज
एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में जो आरोप लगाए गए हैं उनकी जांच की जा रही है। जांच में दो तथ्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।