{"_id":"671ead5fd67349210305a2d6","slug":"book-sellers-expressed-their-anger-by-closing-their-shops-mathura-news-c-369-1-mt11002-120035-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पुस्तक विक्रेता पर हमला, आधा दर्जन युवकों ने बीच बाजार की मारपीट...वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पुस्तक विक्रेता पर हमला, आधा दर्जन युवकों ने बीच बाजार की मारपीट...वीडियो आया सामने
Mon, 28 Oct 2024 01:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:00 PM IST
सार
मथुरा के भैंस बहोरा बाजार में किताब वापस करने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान लाठी-डंडे लेकर आए युवकों ने दुकानदार पर हमला बोल दिया। जमकर मारपीट की गई। घटना के बाद आक्रोशित दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया।
विज्ञापन
दुकानदार को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा शहर कोतवाली के भैंस बहोरा के समीप किताब वापस करने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार की लाठी-डंडों से पिटाई से व्यापारियों में आक्रोश है। पुस्तक विक्रेताओं ने रविवार को दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। इसकी सूचना एसपी सिटी को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और बाजार खुलवाया।
यहां का है मामला
कोतवाली थाना क्षेत्र के भैंस बहोरा में रवि अग्रवाल की कॉलेज बुक डिपो के नाम से दुकान है। शनिवार दोपहर उनके बेटे शोभित अग्रवाल दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान कुछ युवक एक किताब को वापस करने आए। इस पर उनके पुत्र ने युवक ने थोड़ी देर बाद आने की बोला। इसको लेकर युवक गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवक अपने आधा दर्जन साथियों के साथ आया और उनके पुत्र को दुकान से खींचकर बाहर निकाला और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आसपास के दुकानदार एकत्रित हुए तो हमलावर भाग गए।
दुकानें रखीं बंद
रविवार को भैंस बहोरा क्षेत्र के पुस्तक विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रख विरोध जताया। इसकी सूचना एसपी सिटी डॉ. अरविंद सिंह को हुई तो वह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित दुकानदारों को समझा बुझाकर शांत किया। तब जाकर दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
दर्ज हुआ मुकदमा
एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे देखकर हमलावरों की पहचान की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज हो गया है। जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी हो जाएगी।